Blogs

जानिए अस्थमा (दमा) बीमारी के लक्षणों, इससे वचाव तथा इलाज के बारे में सर गंगा राम सिटी हॉस्पिटल के साथ :- 
अस्थमा (दमा) एक साँस  और फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारी है| हमारे डॉक्टरों की माने तो सही समय पर मरीज को इलाज ना मिलने पर उसकी जान भी जा सकती है| यह रोग बच्चों के साथ ही बुजुर्गों में सबसे ज्यादा देखने को मिला है | अस्थमा में श्वसन मार्ग में सूजन के कारण, श्वास नली सिकुड़ जाती है| इससे रोगी को साँस लेने में दिक्कत होने लगती है |
अस्थमा (दमा) के लक्षण:-
घरघराहट होना, साँस लेते समय सीटी जैसी आवाज आना, साँस फूलना, हंसने या व्यायाम करने के दौरान खाँसी आना, सीने में जकड़न व दर्द, बार-बार गला साफ करने का मन करना, अत्यधिक थकान महसूस करना यह सब अस्थमा के लक्षण हैं|
एलर्जी होने से अस्थमा का खतरा बढ़ जाता है| करीब 80 फीसद मामलों में अस्थमा एलर्जिक होता है लोगों की कुछ चीजों से एलर्जी, अस्थमा का कारण बन जाती है| एलर्जी में धूल, परागकण, फफूंदी और पालतू जानवरों की रूसी जैसी चीजें शामिल हो सकते है|
अस्थमा का उपचार:
अस्थमा (दमा) को कभी भी ठीक नहीं किया जा सकता, हाँ लेकिन कुछ उपाय जरूर है जिनसे इसके प्रभाव को कम किया जा सकता है| सर गंगा राम सिटी हॉस्पिटल में अस्थमा (दमा) बीमारी से सम्बंधित जाँच उपलब्ध होने के साथ ही इस बीमारी को अंकुश हेतु वरिष्ठ तथा कुशल पुलमोनोलॉजिस्ट भी मौजूद है| सम्पर्क करें: 01142255555.

Latest Blogs